मौखिक इतिहास

आरंभिक इतिहास 

सरदार सरोवर परियोजना के खिलाफ नर्मदा घाटी में खड़े हुए संघर्ष के आरंभिक इतिहास को यहां संघर्ष से जुड़े 11 वरिष्ठ सदस्यों के साक्षात्कारों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। अंत में नर्मदा संघर्ष के इस आरंभिक इतिहास और विकास को शब्दों में संक्षिप्त रूप में पेश किया गया है।

बांध से डूबका प्रभाव

सरदार सरोवर बांध के पानी में घाटी के बड़े क्षेत्र के जलमग्न होने से लोगों, पर्यावरण और पुरातात्विक रूप से महत्व रखने वाली प्राचीन धरोहरों पर होने वाले प्रभावों को यहां 6 परियोजना प्रभावित व्यक्तियों और/या नर्मदा बचाओ आंदोलन के सक्रिय सदस्यों के साक्षात्कारों में से चुनी हुई छोटी क्लिप के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

नर्मदा बचाओ आंदोलन की रणनीतियां

यहां प्रस्तुत किए गए साक्षात्कारों में नर्मदा बचाओ आंदोलन द्वारा एक जन आंदोलन के रूप में अपने तीन दशकों के संघर्ष के दौरान अपनाई गई रणनीतियों और दांव-पेचों से जुड़े विवरण, विश्लेषण, टिप्पणियां और लोगों के व्यक्तिगत अनुभव साझा किए गए हैं। 

नर्मदा बचाओ आंदोलन की महिला नेता

चाहे प्रभावित समुदायों से हों या घाटी के बाहर से आंदोलन के साथ जुड़ने वाली कार्यकर्ता, महिलाएं हमेशा नर्मदा बचाओ आंदोलन की अगुवाई करती आई हैं। नर्मदा बचाओ आंदोलन के सक्रिय महिला सदस्यों के साक्षात्कारों को यहां प्रस्तुत किया गया हैं ।

छोटी क्लिप

कुछ लम्बे साक्षात्कारों की छोटी क्लिप जो कुछ ख़ास मुद्दों को समझने में मददगार होंगी।