राहुल बेनर्जी

खेडुत मजदूर चेतना संगठन, इंदौर, मध्य प्रदेश (मप्र)

राहुल बेनर्जी आईआईटी खड़गपुर के एक इंजीनियर हैं, एक वरिष्ठ कार्यकर्ता और एक लेखक हैं; यहां अपने साक्षात्कार में उन्होंने 1980 के दशक की शुरुआत में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के गांवों में आदिवासी अधिकारों के लिए लड़ने वाले शुरुआती संगठनों में से एक खेडुत मजदूर चेतना संगठन के गठन की चर्चा की है।

राहुल खेडुत मजदूर चेतना संगठन द्वारा उठाए गए कई मुद्दों की चर्चा करते हैं, जिसमें वन भूमि पर आदिवासियों के अधिकारों के लिए आंदोलन और बाद में सरदार सरोवर परियोजना के खिलाफ संघर्ष में खेडुत मजदूर चेतना संगठन की भागीदारी शामिल है। राहुल अपने साक्षात्कार में अस्सी के दशक की शुरुआत में अलीराजपुर के आदिवासी गांवों की सामाजिक-राजनीतिक और आर्थिक स्थिति के बारे में विस्तार से बात करते हैं, जिनमें से कुछ गांव सरदार सरोवर के डूब क्षेत्र में आते हैं। वह खेडुत मजदूर चेतना संगठन के गठन में सामाजिक कार्य और अनुसंधान केंद्र, तिलोनिया, राजस्थान की भूमिका की बात करते हैं। वह खेडुत मजदूर चेतना संगठन और नर्मदा के संघर्ष के गठन में महत्वपूर्ण आदिवासी और गैर-आदिवासी कार्यकर्ताओं की भूमिका की बात करते हैं। उनका साक्षात्कार इस क्षेत्र में अस्सी के दशक की शुरुआत में सक्रिय संगठनों के कार्य पर भी रोशनी डालता है जिसमें आनंद निकेतन आश्रम, रंगपुर; आर्च-वाहिनी; मार्ग और नर्मदा धरणग्रस्त समिति शामिल है। यह साक्षात्कार न केवल मध्य प्रदेश में सरदार सरोवर के डूब क्षेत्र में आने वाले आदिवासी इलाकों को समझने में हमारी मदद करता है, बल्कि इसके ज़रिये सरदार सरोवर के खिलाफ आदिवासियों के आंदोलन और इस संघर्ष को मजबूत बनाने में खेडुत मजदूर चेतना संगठन की भूमिका को भी समझा जा सकता है।

राहुल “अनारकली – दी सागा ऑफ़ भील आदिवासी इंडिजेनस पीपल” शीर्षक वाला एक ब्लॉग भी संपादित करते हैं। 

http://anar-kali.blogspot.com/

जैसा कि राहुल लिखते हैं, इस ब्लॉग का विषय है, “एक गैर-आदिवासी की निगाहों से आधुनिक विकास से हो रहे विनाश के खिलाफ भारत के भील आदिवासियों के संघर्ष का जश्न – ज़िन्दगी को पूरा जीने में विश्वास रखने वाले समुदाय की, ज्यादातर उत्साहजनक लेकिन कभी-कभी निराशाजनक कहानियां।”  

साक्षात्कार की अवधी: 01:39:48

भाषा: मूल आवाज़ अंग्रेजी में, सबटाइटल्स हिंदी में

सबटाइटल्स को वीडियो के नीचे दाईं ओर ‘CC’ बटन पर क्लिक करके चालू और बंद किया जा सकता है ।