केवलसिंग वसावे

वडछिल पुनर्वास स्थल, महाराष्ट्र 

केवलसिंग वसावे, नर्मदा बचाओ आंदोलन के तेज़तर्रार पूर्णकालिक आदिवासी कार्यकर्ता और महाराष्ट्र के डूब के 33 गांवों में से एक निमगव्हाण के निवासी हैं।

निमगव्हाण के सरदार सरोवर बांध के पानी में डूबने के बाद, केवलसिंग को बाकी गांव वालों के साथ महाराष्ट्र के वडछिल पुनर्वास स्थल भेजा गया। यहां प्रस्तुत की गई क्लिप केवलसिंग के साथ उनके विस्थापन के तुरंत बाद 2007-08 में और फिर वाडछिल में कुछ साल रहने के बाद 2012 में किए गए कुल 8 घंटे की अवधी के साक्षात्कार का एक छोटा हिस्सा है। 

अपने पूरे साक्षात्कार में केवलसिंग नर्मदा संघर्ष के सम्पूर्ण इतिहास, डूब, विस्थापन और पुनर्वास के बारे में चर्चा करते हैं। इस छोटी क्लिप में केवलसिंग अपने घर में बांध के पानी के घुस आने और उसे हमेशा के लिए डूबा देने की घटना का वर्णन करते हैं।  

केवलसिंग का विस्तृत साक्षात्कार ‘लढा नर्मदेचा’’ शीर्षक वाली मराठी (राजहंस प्रकाशन) पुस्तक में प्रकाशित किया गया है जिसमें केशवभाऊ वसावे और केवलसिंग वसावे के मौखिक इतिहास को नंदिनी ओझा द्वारा व्यापक फुटनोट और संदर्भों के साथ प्रस्तुत किया गया है: https://www.booksnama.com/book/3746/Ladha-Narmadecha

क्लिप की अवधी: 00:03:03

भाषा: मूल आवाज़ मराठी में, सबटाइटल्स अंग्रेजी में 

सबटाइटल्स को वीडियो के नीचे दाईं ओर ‘CC’ बटन पर क्लिक करके चालू और बंद किया जा सकता है