नंदिनी ओझा के ब्लॉग

‘हिस्ट्री लेस नोन’

नंदिनी ओझा के इस ब्लॉग पर ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं और लोगों के बारे लेख प्रकाशित किये जाते हैं जिन्होंने इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है पर जिनसे दुनिया इतनी परिचित नहीं है।

इसमें भारत में बनने वाले सबसे पहले बांध जैसे मुलशी बांध और भारत के पहले बांध-विरोधी संघर्ष मुलशी सत्याग्रह; दांतीवाड़ा और सीपू बांध और उनके विरुद्ध हुए संघर्ष; इन्द्रसी और हथमती बांध; लालपुर बांध आदि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।

‘दीस इस व्हाट आई थिंक’

इस ब्लॉग पर नंदिनी ओझा द्वारा विविध विषयों और विचारों पर लिखे गए राजनीतिक और अन्य विश्लेषणात्मक लेख प्रकाशित किये जाते हैं।