डूब प्रभावित गांव छोटाबड़दा, मध्य प्रदेश
इस लघु क्लिप में, कम्मूजीजी सरदार सरोवर बांध के कारण वन और वृक्षों के नुकसान के बारे में बताती हैं तथा प्रतिपूरक वनरोपण के संबंध में सरकार के दावों की पोल खोलती हैं।
कमला यादव नर्मदा बचाओ आंदोलन की एक तेज़तर्रार और पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। कम्मूजीजी के लोकप्रिय नाम से जाने जाने वाली कमला यादव, नर्मदा बचाओ आंदोलन के समर्पित दल का हिस्सा हैं। उनका गांव छोटाबड़दा, सरदार सरोवर परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले 245 गांवों में से एक है। कम्मूजीजी आंदोलन की कई ज़िम्मेदारियाँ निभा रही हैं जिसमें नर्मदा घाटी में काम करना और घाटी के बाहर आंदोलन का प्रतिनिधित्व करना, दोनों शामिल है। उनकी भूमिका में से सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य आंदोलन के समर्पित दल का हिस्सा होने के चलते बांध के चढ़ते पानी का सामना करना और आंदोलन की मांगों को पूरा करने के लिए अनशन करना रहा है।

साक्षात्कार की अवधी:
0:01:39
भाषा:
हिंदी, सबटाइटल्स अंग्रेज़ी में
सबटाइटल्स को वीडियो के नीचे दाईं ओर ‘CC’ बटन पर क्लिक करके चालू और बंद किया जा सकता है